लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामबाबू/दुध्दी

दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के मधुबन में बुधवार करीब साढ़े पांच बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रानी ताली से कोंगा जा रही बाइक पर चार लोग सवार थे कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक संजय (29), पुत्र कामदेव निवासी कामेश्वरनगर छत्तीसगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठी उनकी बहन शकुंती (35), पत्नी कमलेश निवासी कोंगा, तथा दादी शकुनी (65), पत्नी बुधुराम गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं डेढ़ वर्षीय बच्ची राधिका को हल्की चोटें आईं।


राहगीरों ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। घटना की सूचना पर सीओ राजेश कुमार राय सीएचसी दुद्धी पहुंचे और घटना की जानकारी ली तथा घायलों का हाल जाना।कोतवाली पुलिस घटना की सूचना पर घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा


इधर, टक्कर मारकर भाग रही पिकअप को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment