सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय
पिपरी। जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पिपरी सत्येन्द्र कुमार राय के द्वारार पंजीकृत मु0अ0सं0 165/2025 धारा-69,115(2),333, 351(2) BNS व 67 IT Act से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संदीप कश्यप पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद निवासी वार्ड नं0-03 को पिपरी थाने के पास तुर्रा पिपरी से मुखबीर की सूचना पर 15अगस्त को समय 4.45 बजे हनुमान मन्दिर तिराहा से अभियुक्त को प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी मय हमराह पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वाछिंत अभियुक्त कोउचित कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।











