लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: जलस्तर बढ़ने से कभी भी खुल सकता है रिहंद बाध पिपरी का फाटक

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

रेणुकूट। यूपी के सोनभद्र में स्थित पिपरी रिहंद बांध में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कभी भी फाटक खोला जा सकता है जिसको देखते हुए डाउनफॉल में बसने वाले रहवासियों के लिए सुरक्षा दृष्टिगत सचेत करते हुए रिहंद प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर कहा।

कितना बढ़ा बांध का जलस्तर

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि रिहन्द बाँध का जलस्तर पूर्ण क्षमता 870.00 फीट के सन्निकट (866.80) हो गया है तथा वर्षा का क्रम जारी है। रिहन्द बाँध के गेट दिनांक-27.7.2025 को किसी भी समय आवश्यकतानुसार खोले जाने की प्रबल सम्भावना है।

रिहंदबांध पिपरी छाया चित्र

रिहन्द बाँध के गेटों से निस्तारित समस्त जल, ओबरा बाँध से होते हुए सोन नदी में प्रवाहित होने के कारण रिहन्द बाँध के डाउन स्ट्रीम में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।अतः रिहन्द बाँध के डाउन स्ट्रीम के निवासियों आने-जाने वाले सर्वसाधारण को सचेत किया जाता है कि नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण सुरक्षा के दृष्टिगत नदी के आस-पास न जायें एवं नदी के तलहटी के निवासीगण सुरक्षित स्थान पर शीघ्र प्रस्थान कर जायें।अधिकारियों की माने तो अगर ऐसा होता है तो करीब 24 सालों बाद एकबार फिर जुलाई महीने में खुलने जा रहा है रिहंद डैम का फाटक जिसको लेकर जारी हुआ प्रेस नोट।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment