लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटक कर दी जान

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विक्की यादव/रेणुकूट

रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेणुकूट नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11, चर्च गली हाईटेक में रहने वाली 20 वर्षीय काजल कुमारी पुत्री रूपन राम, मूल निवासी मतनाग थाना मनिका, जनपद लातेहार (झारखंड) ने बुधवार दोपहर अपने घर में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर लगभग 12 बजे हुई, जब परिजनों ने उसे कमरे में बेहोशी की हालत में लटकता पाया।

परिजनों ने हालत देख, ले गये हास्पिटल, डाक्टरों ने किया मृत घोषित


परिजनों ने तुरंत उसे उतारकर इलाज के लिए हिंडाल्को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने पहुँचते ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, मौके पर कोई भी शांति-व्यवस्था से संबंधित समस्या नहीं पाई गई है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से परिवार में शोक की लहर है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment