किशन पाण्डेय/सोनभद्र
रेणुकूट (सोनभद्र)। दिल्ली में हुए दर्दनाक हादसे में सोनभद्र के एक और परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे में सोनभद्र के अभिषेक की मौत की जानकारी सामने आई है। अभिषेक अपने परिवार में तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक के बड़ा भाई राजस्थान के कोटा में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा हैं, जबकि बहन की शादी हो चुकी है। पिता हिण्डाल्को काष्ट हाऊस में कार्यरत हैं और आवासीय कॉलोनी के H 140 में रहते हैं। अभिषेक अपने माता-पिता के साथ रेणुकूट में रहता था और दिल्ली में बीकाम दूसरे साल की तैयारी कर रहा था।
बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के मौके पर अभिषेक की मां गांव गई हुई थीं, जबकि रेणुकूट में अभिषेक के पिता और मां का ही रहना होता था। हादसे की खबर सामने आने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।अभिषेक की मौत की खबर ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। परिवार और परिचितों के बीच शोक का माहौल है। फिलहाल हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

अभिषेक की आंखें हुईं दान, दूसरे को मिलेगी रोशनी
जानकारी के मुताबिक अभिषेक के पिता ने बताया की हादसे के बाद अभिषेक की आंखें दान किया गया, क्योंकि अभिषेक पहले ही इसका रजिस्ट्रेशन कर चुका था, अभिषेक मुख्य रूप से चंदौली का निवासी था।











