लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभ्रद-: दहेज के लिए विवाहिता को मिट्टी का तेल डालकर जलाया, इलाज के दौरान मौत, सनसनी

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

प्रशांत श्रीवास्तव/दुध्दी

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश): जनपद के रायपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ दहेज के लालच में एक विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। काफी दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार पीड़िता ने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता ने पति और ससुर के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना रायपुर के ग्राम दुबेपुर निवासी राम नरेश मुसहर ने पुलिस को दिए पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सुगवन्ति की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व रायपुर थाना क्षेत्र के ही ग्राम सिकारपुर निवासी मनोज (पुत्र सागर) के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति मनोज और ससुर सागर (पुत्र नगावन) दहेज की मांग को लेकर सुगवन्ति को आए दिन मारते-पीटते और प्रताड़ित करते थे।

पीड़ित ने बताया मामला


पीड़ित पिता के अनुसार, बीती 21 जुलाई 2020 की रात को प्रताड़ना की सारी हदें पार हो गईं। पति मनोज और ससुर सागर ने मिलकर सुगवन्ति पर मिट्टी का तेल (केरोसिन) छिड़क दिया और आग लगा दी। इस खौफनाक वारदात में सुगवन्ति का शरीर करीब 30% तक जल गया। गंभीर रूप से झुलसी सुगवन्ति का इलाज पहले जिला चिकित्सालय सोनभद्र में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से बाद में उसे रामा हॉस्पिटल (उरमोरा, राबर्ट्सगंज) में भर्ती कराया गया। लगभग दो सप्ताह तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद 6 अगस्त 2020 को सुगवन्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि मौत के बाद मृतका का पति मनोज उसके शव को अपने घर ले गया और वहाँ कुएं के चबूतरे पर रख दिया। मृतका के पिता राम नरेश ने रायपुर थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पति मनोज और ससुर सागर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment