लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: रोडबेज बस पर पथराव फ्रंट का शीशा टूटा बाल बाल बचे यात्री पुलिस जाँच में जुटी

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Updated on:

---Advertisement---

विजय सोनी/सोनभद्र

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के जरहा और सेवकाडॉडं के बीच मे गुरुवार की रात सोनभद्र डिपो की रोडवेज बस पर कुछ अज्ञात मनबढ़ों ने जम कर पथराव कर दिया जिसमें बस का फ्रंट शीशा सहित बगल के कार्नर का शीशा टूट गया और क्षत की प्लेट क्षतिग्रस्त हो गयी।पथराव के दौरान बस में सवार यात्री और चालक परिचालक सुरक्षित बच कर भाग गए।घटना के बाद बस लेकर चालक आशीष धर दुबे और परिचालक अमरेंद्र कुमार सिंह पुलिस स्टेशन बीजपुर पहुँचे और पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी।बताया गया कि बस सोनभद्र डिपो से चल कर प्रतिदिन की तरह बीजपुर के लिए रात लगभग 9 बजे आ रही।

इसी दौरान जरहा और सेवकाडॉड के बीच अज्ञात लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।पत्थलो कि बरसात से घबराया बस चालक गाड़ी लेकर भागा और बीजपुर थाने पहुँच कर घटना की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की माँग की है।जनचर्चा के अनुसार पत्थल बाजों की नीयत उस समय क्या थी यह तो कुछ नही कहा जा सकता है लेकिन यह एक गम्भीर और संगीन मामला है पुलिस प्रशासन को मौकाए जाँच कर दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई करनी चाहिए।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हम बाहर आएं है हमको इस तरह की जानकारी नही है।अगर ऐसा कुछ है तो जाँच कर कार्रवाई की जाएगी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment