लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य

शुभकामना फाउंडेशन ने घर-घर चलाया जागरूकता एवं स्क्रीनिंग अभियान

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहयोग:

रेणुकूट (सोनभद्र)। भारत सरकार के राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु शुभकामना फाउंडेशन द्वारा नगर पंचायत रेणुकूट के वार्ड संख्या-1 में व्यापक जनजागरूकता एवं टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में वार्ड की सभासद श्रीमती चंदा देवी एवं समाजसेवी चंदन की गरिमामयी उपस्थिति रही। अभियान के दौरान फाउंडेशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्वयंसेवक मौसम यादव, संदीप कुमार ,देव सिंह एवं तनिष्क कुमार ने घर-घर जाकर लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच एवं उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रत्येक परिवार से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह या उससे अधिक समय से लगातार खांसी, शाम या रात में बुखार, रात में अत्यधिक पसीना आना, वजन कम होना अथवा बलगम में खून आने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो उसे बिना किसी संकोच के निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निःशुल्क बलगम जांच एवं उपचार कराना चाहिए। स्वयंसेवकों ने बताया कि टीबी एक पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है।

समय पर जांच और नियमित दवा लेने से रोगी पूर्णतः स्वस्थ हो सकता है। उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया कि समाज में टीबी के प्रति फैली भ्रांतियों और भेदभाव को समाप्त करें तथा संदिग्ध रोगियों को जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करें। शुभकामना फाउंडेशन के सुभाष राय ने कहा कि सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी के बिना सफल नहीं बनाया जा सकता। फाउंडेशन लगातार समुदाय स्तर पर जागरूकता, संभावित मरीजों की पहचान, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने तथा पोषण एवं सामाजिक सहयोग के माध्यम से इस अभियान को मजबूत करने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाएं, ताकि हर संभावित मरीज की समय पर पहचान हो सके और भारत को टीबी मुक्त बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को साकार किया जा सके।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment