विकास दत्त मिश्रा वाराणसी
बड़ागांव(वाराणसी)| त्रिपदा पब्लिक स्कूल के प्रबंधन द्वारा शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। सत्र का संचालन प्रबंधन से जुड़े संसाधन व्यक्ति राकेश कुमार चौबे जो बिरला पब्लिक स्कूल क़तर, जेम्स एजुकेशन दुबई तथा लीम्स ग्रुप दुबई में कार्य किया है और विभागाध्यक्ष के रूप में कुल 23 वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त व्यक्ति ने किया। उन्होंने आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, कक्षा प्रबंधन, विद्यार्थी–केंद्रित शिक्षा तथा रचनात्मक शिक्षण तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की। विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया लाल पटेल ने Kaizen सिद्धांत की महत्वता पर चर्चा करते हुए बताया कि हमें किस प्रकार जीवन के सभी समस्याओं का सामना करना चाहिए एवं हमें किसी भी परिस्थिति में हार नहीं माननी चाहिए |

विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप सिंह नें बताया किस प्रकार हम किसी विषय या पाठ को रोल प्ले के माध्यम से बच्चों को उसका सही अर्थ समझा सकते है एवं उनके व्यावहारिक जीवन में उतार सकते है |इस मौके पर विद्यालय के उप प्रबंधक प्रेमचंद सिंह एवं उप प्रधानाचार्य शिवशंकर मौर्या सहित सभी शाखाओं के प्रधानाचार्य शिक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र के अंत में शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल उनकी शिक्षण क्षमता बढ़ेगी बल्कि विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा।










