प्रयागराज कार्यालय
प्रयागराज। मिशन शक्ति अभियान की प्रभारी कुसुम लता ने नैनी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर न केवल संस्थान की शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों को दर्शाता है, बल्कि युवाओं को तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूक करने का भी प्रभावी माध्यम है।कुसुम लता ने कैलेंडर में शामिल प्रशिक्षण कार्यक्रमों, उपलब्धियों एवं सामाजिक संदेशों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास विद्यार्थियों में अनुशासन, समय प्रबंधन और कौशल विकास की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने मिशन शक्ति के उद्देश्यों से जुड़े संदेशों को भी महत्वपूर्ण बताया।

इस मौके पर नैनी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर के प्रतिनिधियों ने वार्षिक कैलेंडर की प्रतियां भेंट कीं और संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए इसे अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।










