लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

प्रयागराज: चाकू की नोक पर महिला से ढाई लाख नगद व 25 तोला सोना ले उड़े बदमाश

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

राजेश गौड़ प्रयागराज

प्रयागराज। जनपद के कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार स्थित गल्ला मंडी में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब दो अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला को बंधक बनाते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब घर में अकेली महिला राधा देवी पूजा करने बाहर बने मंदिर में गई थीं।

महिला के अनुसार, वह जैसे ही वापस आकर मुख्य गेट का फाटक खोलने लगी, तभी अंदर से गेट बंद मिला। कुछ ही पलों में चोरों ने खुद गेट खोला और महिला पर टूट पड़े।

महिला की आंखों में ठंडा तेल डाल और मुंह में दुपट्टा ठूंस दिखाया चाकू

उन्होंने महिला की आंखों में ठंडा तेल डाल दिया और मुंह में दुपट्टा ठूंस कर चाकू की नोक पर डराते-धमकाते हुए ऊपर के कमरे में ले गए। वहां उन्होंने आलमारी में रखे शादी में मिले लगभग 25 तोला सोना और ₹2,50,000 नकद दो मोबाइल लूट लिए।इस दौरान महिला की चीख-पुकार बाहर किसी को सुनाई न दे, इसके लिए बदमाश लगातार महिला को पीटते रहे और उसका गला दबाने की कोशिश की।

लूट की वारदात मौके पर किसी को भनक तक नहीं लगी

महिला किसी तरह खुद को बचा सकी और बदमाश लूटपाट करके भाग निकले। घटना के समय घर के नीचे बने गोदाम में प्लाईवुड के काम करने वाले मजदूर मौजूद थे, लेकिन उन्हें लूट की भनक तक नहीं लगी। वहीं, पीड़िता के पति राजकुमार पास ही स्थित अपनी दुकान पर थे और दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही कौंधियारा पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। 

कौंधियारा थाना प्रभारी ने किया मुकदमा दर्ज

थाना प्रभारी कौंधियारा ने कुलदीप शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस टीम को लगाया गया है जल्द खुलासा कर दिया जायेगा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment