संजय चेतन/चोपन
चोपन (सोनभद्र)। नगर में भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक पर्व भाई दूज बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में मिठाइयों और उपहारों की खरीदारी को लेकर रौनक देखने को मिली। बहनों ने अपने भाइयों के तिलक कर उनके मंगलमय जीवन की कामना की, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर प्रेम और स्नेह का संदेश दिया। पूरे दिन नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा।

चोपन के विभिन्न मोहल्लों में छोटे-बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई स्थानों पर सामूहिक पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि भाई दूज का यह पर्व आपसी प्रेम, विश्वास और पारिवारिक एकता को मजबूत करने का संदेश देता है।











