किशन पाण्डेय /सोनभद्र
- बहरोड़ पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, सर को दिवाल से टकराया, बेहोश होने पर गला दबाकर दिया घटना को अंजाम, खुद को बचाने के लिए पंखे से लटकाने का किया प्रयास, प्रशासन कई पहलुओं पर कर रही जांच
रेणुकूट(सोनभद्र)। जनपद के रेणुकूट ABR पब्लिक स्कूल के समीप 29 जुलाई बुधवार की सुबह उस वक्त पुरे कालोनी परिसर में हडकंप मंच गया जब राजस्थान के बहरोड़ से एक मृतक विवाहिता का शव एंबुलेंस व्दारा उसके घर पहुंचा। मृतिका रेणुकूट निसासी बद्रीनारायण वर्मा की पुत्री दीपिका वर्मा थी दीपिका दो बहन और 3 भाईयो में से एक थी।
मृतक के पिता बद्रीनारायण वर्मा ने बताया
रेणुकूट निवासी व्यापारी बद्रीनारायण वर्मा बताया की वे अपनी पुत्री दीपिका वर्मा की शादी मऊ जिले के मधुबन में रहने वाले इंजिनियर धर्मेंद्र सोनी से 22 नवंबर 2019 में की थी। शादी के बाद वे दोनो दिल्ली में रहते थे आरोपी धर्मेंद्र सोनी एक ग्लास कंपनी में इंजिनियर के पद पर कार्य करता था। बिते 7 महिने पहले वे दोनो राजस्थान के बहरोड़ के एक शिक्षक कालोनी में शिप्ट हुए थे दिल्ली जाने के बाद बेटी के द्वारा शराब पिने की बात का पता हमें चला। हमने कई बार ऐसी आदतों से दूर रहने की सलाह दी थी ऐसा मालूम नहीं था कि एक दिन वही शराब बेटी का जान का कारण बन जायेगा वहीं पिता ने शक्त कार्यवाही की मांग की।

दीपिका की जुड़वा बहन प्रियंका ने बताया
प्रियंका ने पुलिस को बताया कि मैं दिल्ली में पंजाब नेशनल बैंक में जाब करती हूं दीपिका 5 भाई बहनों में तीसरें नंबर पर थी आरोपी धर्मेंद्र शराब पीने का आदि था ऐसा दीदी ने हमें बताया था यही नहीं यह भी बताई थी कि जीजा धरमेंद्र मेरी दीदी पर शक करता था जिससे हरदम मारता था। प्रियंका ने बताया कि वारदात से पहले सोमवार को सुबह ही मेरे पास 7:42 पर दीदी का फोन आया वह घबराई हुई थी और बताया की धर्मेंद्र उसे परेशान कर रहा है इतने मे धर्मेंद्र फोन ले लिया और कहा छुट्टी लेकर आओ और अपनी बहन को ले जाओ, क्या पता था कि हम लोगों के पहुंचने से पहले ही ऐसा कांड हो जायेगा।
दीपिका का बड़ा भाई राजू वर्मा ने मीडिया को बताया
राजू ने बताया कि दिल्ली में भी रहकर कई बार इन दोनो का विवाद होता था आरोपी धर्मेंद्र शराब के नशे में मारता और सादे पेपर पर शाइन करने के लिए कहता था यही नहीं कई बार दीपिका को मारता और घर से पैसे मगवाता था। बडरोड़ में इन दोनों का विवाद रविवार को शुरु हुआ ऐसा पड़ोसियों ने बताया धर्मेंद्र नशे में आया फिर दीपिका को मारा-पिटा फिर बाहर खड़ी पड़ोसी के कार का शिशा फोड़ा फिर कूलर भी गिराया पड़ोसियों व्दारा मकान मालिक बताया गया तो मकान मालिक ने पुलिस को भेजा पुलिस के आने पर दीपिका ने पुलिस को समझा कर वापस भेज दिया सोमवार को फिर नशा कर झगड़ा शुरू हो गया जो काफी हद तक थी जिसके बाद मैं मेरा भाई अमित वर्मा और पिता जी रेणुकूट से बहरोड़ के लिए रवाना हुए रास्ते में पुलिस व्दारा हम लोगों को मारे जाने की खबर मिली।

बहरोड़ थानाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बता की सोमवार की सुबह 11.30 बजे शिक्षक कालोनी निवासी धर्मेंद्र सोनी (35) कंट्रोल रूम में फोन किया कि उसकी पत्नी दीपिका (30) कुछ खा लिया है जिसके कारण वह अचेत हो गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस तो देखा धर्मेंद्र सोनी शव के पास बैठा था थाना प्रभारी ने तत्काल इसकी सूचना अन्य अधिकारियों को दी सूचना पर मौके पर नीमराना एडिशनल एसपी, एसपी सुरेश खिंची व डीएसपी सचिन शर्मा पहुंचे मामले को गंभीरता से देखते हुए FSL व मोबाईल फांरेशिक टीम को बुलाया गया। टीम ने कमरे से शराब की बोतल, गिलास सादा पैड सहित अन्य चीजे जब्त की और आरोपी पति को जेल भेज दिया था। वहीं 29 जुलाई को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बहरोड़ पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया की 27 जलाई को दीपिका को पहले दीवाला से उसके सर को टकराया गया जिससे खून अंदर ही जम गया गंभीर चोट के बाद दीपिका बेहोश हो गयी फिर उसका कपड़े में लगे रबडनुमा कपड़े से गला दबाकर हत्या किया गिया ऐसा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश कर 3 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि पर लेने के बाद घटना के संबंध में पुलिस आरोपी से विस्तृत पुछताछ करेगी और हत्या के प्रयुक्त वस्तुओ घटनाक्रम और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के संबंध में कई अहम सुराग मिलने की संभावना है।

पिपरी रिहंद डेम पर हुआ दीपिका का अंतिम संस्कार
29 जुलाई को मृतक दीपिका वर्मा का शव एंबुलेंस व्दारा उसके रेणुकूट के मुर्धवा आवास पहुंचा, शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम सा मच गया देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या लग गयी। वहीं काफी मशक्कत के बाद दीपिका के परिवार ने उसका अंतिम संस्कार रिहंद डेम पिपरी में ले जाकर किया।











