राजाराम/म्योरपुर
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित म्योरपुर कस्बे में बीजपुर मुर्धवा मार्ग पर दोपहर के समय थाने के समीप डढ़ीहरा गांव निवासी (36) वर्षीय इंद्रावती पत्नी गोटे लाल यादव अपने छोटे बेटे के साथ साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने पहुंची थी थाने के पास पहुंचते ही रेणुकूट की ओर से आ रहे एक ट्रक हाईवे ने उन्हें कुचल दिया जहां सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल नयन दुबे अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने तत्काल इंद्रावती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया वहां चिकित्सक डॉक्टर पीएन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था जहां रास्ते में जाते वक्त ही इंद्रावती देवी की सांस थम गई यह घटना सुनते ही परिवार जनों में शोक की लहर छा गई।

जहां जिला अस्पताल पर पहुंचते ही जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं थाना प्रभारी कमल नयन दुबे ने बताया कि मृतका के भाई के मिली तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।











