राजाराम/ म्योरपुर
सोनभद्र। स्थानीय म्योरपुर अस्पताल परिसर में आज बुधवार को गार्ड और मरीज के बीच काफी बहस बाजी हो गया। वही मैरिज राजेंद्र ने बताया कि हम गुटका खाए हुए थे जबकि कहीं थूके भी नहीं इसके बावजूद भी गार्ड साहब हमसे ₹500 वसूल लिए इस संबंध में जब गार्ड साहब से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं लिया था लेकिन वापस कर दिया।

इसी मामले को लेकर राजेंद्र और गार्ड में काफी बहस बाजी हो गई जिससे तत्काल किसी के द्वारा 112 पुलिस को सूचना दी गई जिससे 112 पुलिस मौके पर पहुंचकर अस्पताल परिसर के गार्ड और राजेंद्र को समझाया तब जाकर मामला शांत हुआ।











