म्योरपुर/ राजाराम
सोनभद्र। म्योरपुर क्षेत्र के अंतर्गत इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में लाइट और कनेक्शन काट दी जा रही है जहां ग्रामीण अंधेरे का सामना कर रहे हैं युक्त देखा जाए तो ग्रामीण क्षेत्रों में जब से मिट्टी का तेल बंद हुआ है तब से लाइट के भरोसे लोग हैं जहां पर गरीब असहाय लोग रहते हैं इन दिनों बिजली विभाग द्वारा सीधे लाइट काट दी जा रही है जिससे ग्रामीण काफी परेशान है वही इस संबंध में जब जेई विनय बिन्द से पत्रकार ने जानकारी के लिए फोन लगाया तो उन्होंने दो बार फोन नहीं उठाया जब तीसरी बार फोन लगाया तो उन्होंने पत्रकार के साथ अशब्दों का प्रयोग करते हुए बेलहज्मि से बहस करने लगे और कहने लगे कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिल बकाया ज्यादा हो जाने के बाद हम लोग कनेक्शन काट देते हैं इसलिए ही लाइट, कनेक्शन काटा जा रहा है।

जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में जिसका पांच दस हजार भी बाकी है फिर भी उन लोगों का लाइट काटा जा रहा है जेई ने कहा कि हमे ऊपर से आदेश है ग्रामीण क्षेत्र का लाइट काटने के लिए। आप कुछ नहीं कर सकते हैं जो मैं चाहूंगा वही करूंगा ग्रामीण क्षेत्रों में लाइट चाहूंगा तो चलेगा नहीं चाहूंगा तो नहीं चलेगा इस तरह से कई शब्दों का उन्होंने प्रयोग किया जबकि एक अधिकारी का पत्रकार के साथ वेलहज्मि से बात करना यह उचित नहीं होता है।











