लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

रेणुकूट में छत की शीट तोड़कर आर्यन मोबाइल दुकान में दूसरी बार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Updated on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय सोनमद्र

चोरों ने सीसीटीवी के सामने चोरी कर दी पुलिस को सलामी, चोर को ढुढने में जुटी पिपरी पुलिस

रेणुकूट। स्थानीय बाजार में गांधी मैदान के पास स्थित आर्यन मोबाइल दुकान में चोरों ने एक बार फिर छत की शीट तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से हजारों रुपये की नकदी के साथ मोबाइल के पार्ट्स व अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

एक वर्ष के भीतर इसी दुकान में दूसरी बार चोरी होने से व्यापारियों में भी चिंता बढ़ गई है। दुकान संचालक अनीश मौर्य ने बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं। गुरुवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान में चोरी हो गई है। दुकान खोलकर देखने पर पता चला कि चोर छत की शीट तोड़कर अंदर दाखिल हुए और दुकान में रखी नकदी तथा मोबाइल के पार्ट्स समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
अनीश मौर्य के अनुसार, करीब कुछ माह पूर्व भी चोरों ने इसी तरह छत की शीट तोड़कर दुकान में प्रवेश किया था और चोरी की थी।

अब दोबारा उसी तरीके से चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में दो युवक दुकान के अंदर प्रवेश करते और नकदी व सामान लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। लगातार दूसरी बार चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश और भय का माहौल है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment