लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

फाइनेंस कंपनी के नाम पर हाईवे पर ट्रेलर रोककर चालक से मारपीट, तीन गिरफ्तार

---Advertisement---


सोनभद्र। फाइनेंस कंपनी में सीजिंग का काम करने का हवाला देकर किश्त बकाया होने का भय दिखाते हुए हाईवे पर ट्रेलर रोककर चालक से मारपीट करने और जबरन वाहन कब्जे में लेने के मामले में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित ट्रेलर के साथ दो पल्सर मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 822/2026 में आरोपियों पर वाहन रोकने, चालक के साथ मारपीट करने, धमकाने और जबरन ट्रेलर कब्जे में लेने के आरोप हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फाइनेंस कंपनी की सीजिंग टीम का सदस्य होने की बात कहते हुए किश्त बकाया होने के नाम पर हाईवे पर ट्रेलर को रोका। चालक को जबरन वाहन से उतारकर ट्रेलर अपने कब्जे में ले लिया गया। विरोध करने पर चालक से मारपीट की गई और केबिन की खिड़की से उसका गला दबाने का प्रयास किए जाने का भी आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ट्रेलर को हिन्दुआरी स्थित यार्ड ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में वाहन खराब होकर बंद हो गया। इसके बाद ट्रेलर को डीआर ड्रीम होटल के सामने छोड़ दिया गया। मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए आरोपी सोमवार को हिन्दुआरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित तीन आरोपी हिन्दुआरी पुलिया से पहले बाबा ढाबा के पास मोटरसाइकिलों के साथ खड़े हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने करीब 10:20 बजे तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशु सिंह (31) निवासी मगरहथा, थाना पन्नूगंज, सूरज पाण्डेय (28) निवासी परसौना और संतोष सिंह (32) निवासी पकरी चण्डी होटल, थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पल्सर और एक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की, जिन्हें धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने श्रीराम फाइनेंस कंपनी में सीजिंग का कार्य करने की बात स्वीकार करते हुए किश्त बकाया वाहनों को कब्जे में लेकर यार्ड में खड़ा करने की जानकारी दी।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों में सूरज पाण्डेय के विरुद्ध वर्ष 2022 में धारा 386 भादंवि का मामला तथा संतोष सिंह के विरुद्ध वर्ष 2026 में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी भी पुलिस ने दी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा अपराध निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल हरिराज सिंह, कांस्टेबल अभिमन्यु पाण्डेय और कांस्टेबल दीपक सिंह शामिल रहे।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment