लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य

प्रयागराज-: शुकुलपुर में मां मूर्ति देवी मंदिर स्थापना को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

प्रयागराज ब्यूरो कार्यालय

प्रयागराज। उरूवा विकासखंड के शुकुलपुर ग्राम पंचायत में मंगलवार को मां मूर्ति देवी मंदिर की स्थापना के अवसर पर भव्य तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धा और उल्लास के साथ हुई। कार्यक्रम के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा गंगाजल कलश यात्रा के साथ हुई। लगभग 400 महिलाओं ने कनिगड़ा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर मंदिर परिसर तक पदयात्रा की। इस दौरान महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में भजन-कीर्तन गाते हुए आगे बढ़ीं, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया।


मंदिर परिसर पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजन-अर्चन का कार्य संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी एवं योग गुरु अंबुज मिश्रा ने धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन किया और श्रद्धालुओं को पूजा-पद्धति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस मंदिर की स्थापना से क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होगा और लोगों को एक नया आस्था केंद्र मिलेगा।
इस अवसर पर संजीव मिश्रा, संदीप मिश्रा, विवेक मिश्रा, राजन मिश्रा, योग गुरु नितेश मिश्रा, एडवोकेट आशुतोष मिश्रा, विपिन मिश्रा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। तीन दिवसीय इस आयोजन के अंतर्गत आगे भी विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, भंडारा और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment