लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: विद्युत विभाग के विरोध में व्यापारी हुए एक बैठे धरने पर, जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

सोनभद्र। जनपद के  तीनों व्यापार संगठन संयुक्त रूप से विद्युत विभाग के विरोध में मुख्य चौक पर व्यापारी धरने पर बैठ गए व्यापारी मांग कर रहे थे कि बिना उपभोक्ताओं के सहमत से स्मार्ट मीटर ना लगाया जाए व्यापारियों का आरोप है कि विद्युत विभाग मनमानी तरीके से जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहा है यह भी उल्लेखनीय की इसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, तीनों संगठनों ने इस अराजकता के विरोध में अपना पूर्ण समर्थन दिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन ने कहा कि सरकार का यह स्पष्ट आदेश है कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति से स्मार्ट मीटर ना लगाए जाएं बावजूद इसके बिजली विभाग मनमानी कर रहा है उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

अध्यक्ष ने बताया की जो स्मार्ट मीटर में लग रहा वह जनहित में नहीं

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा की जो स्मार्ट मीटर लग रहा है वह जनहित में नहीं है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि की विभाग एक तरफ जहां व्यापारियों के 5 से 10 हजार बकाया पर भी विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिया जा रहा है वहीं दूसरी ओर तमाम प्रभावशाली लोगों सहित सरकारी विभागों के बड़े बकायदाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है इस दोहरे मापदंड से भी व्यापारियों एवं आम आदमियों में आक्रोश है उन्होंने कहा कि कई उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद वास्तविक खपत से ज्यादा यूनिट दर्ज हो रही है। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन या पोर्टल पर शिकायत करने के बाद भी समाधान में कई दिन लग जाते हैं स्थानीय दफ्तरों में अधिकारी अक्सर कहते हैं कि सरवर की समस्या है। यह भी उल्लेखनीय है कि व्यापारियों के आक्रोशित होने के कारण फिलहाल स्मार्ट मीटर लगाने का काम रोक दिया गया है जिलाधिकारी के साथ बैठक करने के बाद कोई भी अग्रिम कार्रवाई विभाग द्वारा की जाएगी धरना स्थल पर मुख्य रूप से सत्यपाल जैन विमल अग्रवाल,राजेश गुप्ता ,कौशल शर्मा, नरेंद्र गर्ग ,राजेश बंसल, विमल अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, पवन जैन प्रशांत जैन, आनंद जायसवाल, राजेश जायसवाल, दीप सिंह पटेल, सिद्धार्थ सांवरिया, जसकीरत सिंह दिल करण सिंह ,प्रतीक केसरी घनश्याम सिंघल, संदीप जैन ,विमल जैन, अजीत जायसवाल, गोल्डी सोखी, अमित अग्रवाल, आदि लोगों उपस्थित रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment