राजाराम/ म्योरपुर
सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत अरंगपानी के छितवां टोला में शुक्रवार को ग्राम स्वराज सभाओं के प्रतिनिधियों का दो दिवसीय नेतृत्व विकास एवं संगठन सुदृढ़ीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ बनवासी सेवा आश्रम तत्वाधान में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्घाटन ग्रामीण हरिप्रसाद सलबंदी एवं रामनवाज ने किया कार्यक्रम में 15 ग्राम स्वराज सभाओं के अध्यक्ष मंत्री तथा ग्रामीण नेतृत्व करता शामिल हुए प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार ने कहा कि गांव के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत संगठन आवश्यक है उन्होंने जोर दिया कि नियमित बैठकों के माध्यम से आपसी संवाद स्थापित कर समस्याओं पर सामूहिक चर्चा की जाए जिससे समाधान के रास्ते स्वतह निकलेंगें।
प्रत्येक माह बैठक करने की आवश्यकता
उन्होंने प्रत्येक माह बैठक आयोजित करने की आवश्यकता बताइए प्रतिनिधियों ने गांव में कम से कम कक्षा दसवीं तक विद्यालय की व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की मांग उठाई साथ ही काशीकुड़ में बीते 30 वर्षों से अधूरे पड़े बंधी निर्माण का मुद्दा सामने आया जिससे किसानों को सिंचाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है मनोज यादव ने अंधविश्वास तथा अमीरी गरीबी की पड़ती खाई पर चिंता जताते हुए कहा कि जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव और जीवन स्तर में सुधार के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है कार्यक्रम में रमेश कुमार, राजू गुप्ता, अनवर ,रामपाल, सर्वजीत, भगवान, रामनरेश, गीता, कुसुम, सोनामती, विजय सोनी, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे जहां कार्यक्रम का संचालन मनोज कर रहे थे।










