लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

हाथों में तिरंगा, जुबां पर ‘ग्रीन और डिजिटल इंडिया’ का नारा, डीएवी विद्युत अनपरा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रोशन शर्मा,अनपरा। डीएवी विद्युत अनपरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती रीना चतुर्वेदी एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती दीपा पांडे ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति गीतों के साथ योग पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने हिंदी एवं अंग्रेजी में ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किए। अपने संबोधन में उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक याद किया। साथ ही विद्यार्थियों ने विकसित भारत के संकल्प के साथ वर्ष 2047 तक भारत को ‘ग्रीन और डिजिटल इंडिया’ बनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती रीना चतुर्वेदी ने क्लस्टर प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाध्यापिका श्रीमती दीपा पांडे ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों एवं सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय की ओर से हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारीगण ने उत्साह और समर्पण के साथ महत्वपूर्ण योगदान दिया। समारोह देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment