म्योरपुर (संवाददाता) राजाराम
सोनभद्र। म्योरपुर ब्लाक परिसर से होते हुए पूरे कस्बे तक बड़े ही धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाला निकल गया वही देखा जाए तो हजारों की संख्या में तिरंगा झंडा लेकर व झंडा लहराते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए वही तिरंगा यात्रा में 100 मीटर का तिरंगा काफी ही शोभनिय रहा इतने लंबे तिरंगे के साथ जब लोग कस्बे के सड़कों पर गुजरे तो पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति में साराबोर था। जहां भारत माता की जय व वंदे मातरम नारे से पूरा कस्बा गुज उठा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल रहे जहां हाथों में तिरंगा लिए देश भक्ति के नारों से लोगों का मन मोह दिया तिरंगा यात्रा के दौरान 15 अगस्त को सभी लोगों को अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने का आह्वान किया गया वही वक्ताओं ने कहा कि देश का तिरंगा आन, बान, शान है हर घर तिरंगा लहरा कर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया जाता है।

वही वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता राष्ट्र प्रेम भावनाओं को मजबूत करने का संदेश दिया उन्होंने युवाओं और बच्चों से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने को अपील की। ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया, थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष म्योरपुर रणजीत पनिका, सुजीत कुमार सिंह दिनेश गुप्ता विष्णुकांत दुबे, सोनू जायसवाल, इरफान अहमद खान, अफजाल अंसारी, सुधीर कुमार, स्कूल के बच्चे व स्थानीय नागरिक शामिल रहे। जहां तिरंगा यात्रा का संचालन कर रहे एडियो पंचायत अजय कुमार सिंह शामिल रहे वहीं कस्बे में तिरंगा यात्रा काफी मनमोहक तथा शोभनीय रहा जहां पर स्थानीय प्रशासन भी रहां मुस्तैद।












