
अनपरा (सोनभद्र)। भाजपा महिला मोर्चा सोनभद्र की जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर श्रीमती आशा विश्वकर्मा का विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट सोनभद्र परिवार की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। ट्रस्ट के उप सचिव एडवोकेट विजय विश्वकर्मा के निज आवास पर आयोजित कार्यक्रम में आचार्य विश्वनाथ प्रसाद शर्मा के सानिध्य में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आशा विश्वकर्मा को बुके, माल्यार्पण, अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न एवं श्रीमद् विश्वकर्मा महापुराण भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्धजनों ने आशा विश्वकर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रभु श्री विश्वकर्मा से उनके सफल कार्यकाल एवं समाजसेवा के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में ट्रस्ट परिवार के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।













