सुभाष पाण्डेय/मुख्यालय
उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा से करीब 3 किलोमीटर दूर बिहार के कैमूर जिले में शुक्रवार की शाम बाइक सवार 2 अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल भभुआ में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है शनिवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के गड़के गांव निवासी वकील यादव (35) पुत्र दया यादव के रूप में हुई है। वकील यादव की 2 पिकअप गाड़ियां उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में खलियारी बाजार से बिहार के अधौरा और कोल्हुआ तक चलती हैं बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे वकील यादव कोल्हुआ में अपनी पिकअप खड़ी कर बाइक से घर के लिए निकले थे। इसी दौरान शिकरी-दारीहरा मोड़ के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार 2 अज्ञात युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी 2 गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए गोली लगने के बाद घायल वकील किसी तरह बाइक चलाते हुए शिकरी गांव पहुंचे, जहां वह बेहोशी की हालत में गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने उनके परिजनों को सूचना दी इसके बाद परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया सीमा क्षेत्र के पास हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।












