लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: स्वच्छता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने परिसर के बाहर मुख्य द्वार के आस पास अपना श्रमदान किया

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

उमेश सागर/शक्तिनगर

शक्तिनगर(सोनभद्र)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय के द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने परिसर के बाहर मुख्य द्वार के आस पास अपना श्रमदान किया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान के तहत पोस्टर बनाकर लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकालते हुए विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। “सभी रोगों की एक दवाई, घर में रखो साफ सफाई “, ” हर नागरिक का हो यह सपना, स्वच्छ हो संपूर्ण भारत अपना” जैसे नारे लगाकर स्वच्छता सेवा पखवाड़ा मनाया गया।

जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अजय लक्ष्मी जी के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं पूजा, अर्चना, साक्षी, जगतार, शकुंतला, खुशबू , रश्मि इत्यादि ने भाग लिया। प्राध्यापक श्री प्रशांत विश्वकर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता से हमारे विकास का बहुत ही गहरा संबंध है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें स्वच्छता का कार्यक्रम अपने घरों में भी अनवरत जारी रखना चाहिए। श्री उदय नारायण पांडेय ने छात्र-छात्राओं से बताया कि स्वच्छ समाज ही स्वस्थ समाज होता है। स्वच्छता से समाज में जन और धन की हानी को रोका जा सकता है। स्वच्छता किसी भी राष्ट्र के विकास का मानक होता है।

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अजय लक्ष्मी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अध्यापकों को धन्यवाद दिया एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी उत्साह के साथ इस पूरे पखवाड़े में सभी छात्र-छात्राओं को आगे भी सभी कार्यक्रमों में अपनी पूरी सहभागिता करनी है। हमें समाज को इस कार्यक्रम से यह संदेश देना है की स्वच्छता से ही हम महात्मा गांधी के सपनों का भारत का निर्माण कर सकते हैं और हम विकसित भारत का लक्ष्य भी तभी प्राप्त कर सकते हैं, जब हम अपने पुरे देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाएंगे।

इस कार्यक्रम में डॉ दिनेश कुमार , डॉ ओम प्रकाश यादव , डॉ मनोज गौतम, अंबरीश एवं विनोद आदि लोग मौजूद थे, इन सभी के सहयोग से स्वच्छता अभियान का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment