लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

इंडिया कप के पहले वनडे में ऊर्जाचल टाइगर्स ने अनपरा लायंस को 87 रनों से हरा 1-0 की बढ़त बनाई

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

सोनभद्र। मेजर ध्यानचंद के 121 वें जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित 5 एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के पहले एकदिवसीय में ऊर्जाचल टाइगर्स ने अनपरा लायंस को 87 रनों से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली । ऊर्जाचल टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवरों में 199 रनों पर सिमट गयी जिसमें कप्तान साक्षी मिश्रा ने 39, अंशु ने 37, निखिल ने 35 रन बनाये, चिराग गर्ग ने 4, अभिनव ने 2 विकेट लिए जवाब में खेलने उतरी अनपरा लायंस 41 ओवरों में 112 रनों पर सिमट गयी जिसमें अनुज ने 24, पीयूष ने 16 रन बनाए वैभव, निखिल ने 4-4, विशाल पनिका, धैर्य ने 2-2 विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच निखिल गुप्ता को अवर अभियंता इं.श्याम सुंदर तिवारी द्वारा दिया गया । उद्घाटन अनपरा तापीय परियोजना के अधीक्षण अभियंता सिविल इं.महेंद्र सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया इस मौके पर सहायक अभियंता इं.अशोक कुमार, अवर अभियंता इं.श्याम सुंदर तिवारी, अवर अभियंता इं.रवींद्र कुमार, पूर्व फुटबॉलर संजय देव, पूर्व क्रिकेटर अशोक राय, उमेश विंद, श्वेताभ पांडेय उपस्थित रहे । उद्घाटन से पूर्व सभी क्रिकेटरों द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्जित करके श्रद्धांजलि अर्पित की गयी । अगला 4 मैच 30, 31 अगस्त 5, 6 सितम्बर को खेला जाएगा ।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment