विकास दत्त मिश्रा/वाराणसी
वाराणसी। बड़ागाँव क्षेत्र के हरिहर महादेव इंटर कालेज के प्रांगण में बुधवार को कालेज के प्राचार्य डॉ मृत्युंजय श्रीवास्तव ने अपने जन्म दिन को अलग अंदाज में मनाया। प्राचार्य ने बुधवार को जन्म दिन के अवसर पर कालेज के संस्थापक वासुदेव सिंह के चित्र पर माल्यर्पण कर उन्हें नमन किया साथ ही उन्होंने कालेज के दर्जनों मेघावी छात्र छात्राओं को स्टेशनरी किट व अन्य उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान छात्र छात्राओं के साथ ही प्रधानाचार्य ने केक काटकर उनका उत्साह वर्धन किया। इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी राहुल सिंह , प्रशान्त सिंह , संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह श्याम किशोर नवीन,आनंद सिंह ,राजीव राय सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।










