सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय
• विजय सिंह गोंड अपना पूरा जीवन गरीब, वंचित, आदिवासी सहित आम जनता की आवाज़ बनकर जिया, वे सत्ता में नहीं, सेवा में विश्वास रखते थे
• वर्ष 1977 में जनता पार्टी के ईश्वर प्रसाद विधायक निर्वाचित हुए थे। कांग्रेस से पहली बार विजय सिंह गोंड 1980 में विधायक बने। 1985 में कांग्रेस, 1989 में निर्दल, 1991 और 1993 में जनता दल, 1996 और 2002 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर विजय सिंह गोंड लगातार जीतते रहे। मुलायम सिंह यादव के सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। उनकी पहचान मजबूत आदिवासी नेता के रूप में रही है।

सोनभद्र। जनपद में विधायक के निधन की खबर आते ही दुध्दि सहित पुरे सोनभद्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। दुद्धी से सपा विधायक विजय सिंह गोंड का गुरुवार 8 जनवरी को निधन एसजीपीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि उनकी दोनों किडनी काफी समय से खराब थी। दुध्दि से यह नाम विजय सिंह गोड यूपी की सियासत के बड़े नेताओं में एक थे यही नही बल्कि 8 बार दुध्दि विधानसभा से विधायक भी रह चुके थे। उनके फेसबुक पोस्ट में लिखा गया था “दुद्धी की धरती आज शोक में डूबी हुई है हम सबके प्रिय, सरल, संघर्षशील और जन-जन के नेता विजय सिंह गोंड, समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय विधायक, अब हमारे बीच नहीं रहे। यह केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं है बल्कि दुद्धी विधानसभा ने आज अपना एक सच्चा अभिभावक खो दिया है। विजय सिंह गोंड जी ने अपना पूरा जीवन गरीब, वंचित, आदिवासी और आम जनता की आवाज़ बनकर जिया वे सत्ता में नहीं, सेवा में विश्वास रखते थे. उनका हर कदम दुद्धी के विकास, सम्मान और अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनका स्नेह, उनका संघर्ष और उनकी मुस्कान हमेशा हमारी स्मृतियों में जीवित रहे। मिली जानकारी के मुताबिक कनहर नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं इस खबर को पाते ही सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव सहित सपा सांसद छोटे लाल पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे अविनाश कुशवाहा विजय यादव रवि गोड़ बड़कू रेणुकूट में अमरेन्दर सिंह, विरेन्दर यादव कुलदीप यादव सहित कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के थे काफी करिबी, अस्पताल पहुंच जताया शोक

लखनऊं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अस्पताल पहुंच शोक जताते हुएं कहा, “दुद्धी से सपा विधायक विजय सिंह गौड़ जी का निधन, अत्यंत दुःखद ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं जताते हुएं भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
- पार्टी को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई मुश्किल
अखिलेश यादव ने अस्पताल पहुंचने के बाद कहा, आदिवासी भाई बहनों के बीच उन्होंने जीवन भर काम किया जनता ने हमेशा उनका साथ दिया कई बार के विधायक और आदिवासी भाई बहनों के हकों की लड़ाई लड़ने वाले आज हमारे बीच नहीं रहे। समाजवादी पार्टी सभी साथी इस वक्त दुखी हैं। उनके जाने के बाद पार्टी की जो क्षति हुई है उसकी भरपाई मुश्किल है। हमने आदिवासी एक जमीनी नेता को खोया है।










