लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

NTPC राखड़ के दलदल में फंसी गाय, ग्रामीणों और CISF जवानों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद बचाई जान

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता/बीजपुर

राखड़ डंपिंग स्थल पर मिट्टी नहीं डाले जाने से बना खतरनाक दलदल, पहले भी फंस चुके हैं पशु

बीजपुर (सोनभद्र)। बीजपुर ग्राम पंचायत के शांति नगर में एनटीपीसी द्वारा डंप किए गए राखड़ के ऊपर पर्याप्त मिट्टी नहीं डाले जाने और लगातार बारिश के चलते बने खतरनाक दलदल में एक गाय फंस गई। गाय को बचाने के लिए ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर करीब तीन से चार घंटे तक अथक प्रयास किया। बाद में मौके पर पहुंची सीआईएसएफ (CISF) की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया और गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण राखड़ का क्षेत्र काफी नरम होकर दलदल में तब्दील हो गया है। इसी दौरान एक गाय उसमें गहराई तक धंस गई। इसकी जानकारी मिलते ही अनमोल गुप्ता, संदीप गुप्ता, दीपक गुप्ता, अजय, सुनील, आदित्य, वेदानंद और ईश्वर प्रसाद सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और गाय को निकालने में जुट गए।

दलदल की स्थिति बेहद खतरनाक होने के कारण ग्रामीणों को भी रेस्क्यू के दौरान काफी जोखिम उठाना पड़ा। कई घंटे की मशक्कत के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर सीआईएसएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों और सीआईएसएफ जवानों ने संयुक्त प्रयास करते हुए काफी मशक्कत के बाद गाय को दलदल से बाहर निकाल लिया।

गाय के सुरक्षित बाहर निकलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और सीआईएसएफ की तत्परता एवं सहयोग की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी स्थान के खतरनाक दलदल में कई पशु फंस चुके हैं। इसके बावजूद राखड़ के ऊपर पर्याप्त मिट्टी डालकर क्षेत्र को सुरक्षित नहीं किया गया है।

ग्रामीणों ने एनटीपीसी प्रबंधन से मांग की है कि राखड़ डंपिंग क्षेत्र में जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में मिट्टी डलवाकर उसे समतल कराया जाए तथा आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment