लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: बिजली विभाग से ग्रामीण परेशान, एक हफ्ते से कैम्हाडाड में लाईट गुल

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

उदय चंद गुर्जर बीजपुर

बीजपुर(सोनभद्र)। न्याय पंचायत जरहा के ग्राम पंचायत पिण्डारी टोला कैम्हाडाड़ में आज एक हप्ते से लाईट न होने से ग्रामीणों को अंन्धेरा का सामना करना पड़ा रहा है बताते चलें कि इस समय राज्य सरकार की बिजली बिल राहत योजना जगह जगह कैम्प के माध्यम से बिजली बिल जमा कराया जा रहा है इसी बीच ग्राम पंचायत पिण्डारी पंचायत भवन पर 21/12/2025 को कैम्प लगा था एक दिन और पिण्डारी चौराहा पर बिजली बिल कैम्प लगा था कैम्हाडाड के ग्रामीणो का बिजली बिल जमा हो गया है कुछ लोग अभी तक नहीं कर पाएं हैं जब बिजली बिल जमा नहीं था उसी बीच सबका ट्सफरमर से लाईट काट दिया गया है और अब बिजली बिल जमा होने के बावजूद भी लाईट जोड़ने के लिए लाईन मेन अनुराग का कहना है कि ट्सफरमर में लाईट नहीं आ रहा है तो क्या वहा के ग्रामीणों का काम थोड़ी है कि ट्सफरमर खराब है या लाईट ट्सफरमर में नहीं आ रहा है ग्रामीणों ने नधिरा सब स्टेशन के जेई बिहारी लाल जी से सम्पर्क किए तो उनका कहना है कि अभी तक हमें पता ही नहीं है कि कैम्हाडाड कहा है।

जबकि उनके जुनीयर टीजी टु मनोज जायसवाल स्वयं लाईट काटवाए हैं ग्रामीणों ने कहा आपने लाईट कटवाया हम लोग बिजली बिल जमा भी किए फिर भी लाईट आप नहीं जोड़ावा रहे हैं ग्रामीणों ने जोर दार बिजली विभाग के अधिकारियों को हुंकार भरे नारे बाजी किए प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हैं मजेदार बात यह है कि उधर राज्य सरकार की मंशा है कि सभी ग्रामीण क्षेत्रों में लाईट 18 घंटे रहेगा लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी सरकार के मंशा को धज्जियां उड़ाई जा रही है चूंकि एक या दो दिन में लाईट नहीं जोड़ा जाता है तो ग्रामीणों ने कहा हम स्वयं पिपरी जाने के लिए तैयार है इस मौके पर मौजूद प्रमोद विश्वकर्मा राज कुमार गुप्ता गजाधर विफन गुप्ता सुनील कुमार ओमप्रकाश अशोक कुमार जय श्री गुप्ता विजय कुमार रामाधार दीपक कुमार प्रदीप कुमार हीरा सिंह आदि रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment