
रोशन शर्मा,अनपरा, सोनभद्र। थाना अनपरा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 28 अगस्त 2026 की रात करीब 8:11 बजे मुखबिर की सूचना पर कहुआनाला रेलवे पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। शनिवार को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेजा गया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस ने कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल कुमार पुत्र सुरज राम, निवासी कोलगेट झुलनटाली, रेनूसागर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अनपरा में दर्ज मु0अ0सं0 179/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीएनएस पर आरोपी का जनपद सोनभद्र में यही आपराधिक इतिहास दर्ज है। पुलिस के मुताबिक वांछित आरोपी की तलाश के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने कहुआनाला रेलवे पुलिया के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर 29 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में रेनूसागर चौकी प्रभारी जयशंकर राय,हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव,हेड कांस्टेबल विजय कुमार शामिल रहे !











