लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: सिंदुरिया में जल संकट पर ग्रामीणों का जल सत्याग्रह, हर घर नल योजना लागू करने की मांग

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

संजय चेतन/चोपन

चोपन/सोनभद्र। चोपन ब्लॉक के सिंदुरिया ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री हर घर नल योजना का लाभ न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने सोन नदी में बैठकर एक दिवसीय जल सत्याग्रह किया। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण उन्हें दूषित सोन नदी का पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है।


कार्यक्रम का नेतृत्व सुरेंद्र कुमार यादव तथा आचार्य अजय पाठक संस्थापक, धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान ने किया। उन्होंने कहा कि वर्षों पूर्व सर्वे और पाइपलाइन के नाम पर सड़क किनारे गड्ढे खोदे गए, लेकिन आज तक घरों में नल की टोटी नहीं लगी। पूर्व में अधिकारियों द्वारा 6-7 माह में कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन भी दिया गया था, जो अब तक अधूरा है। ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में हर घर नल योजना के तहत तत्काल टोटी लगवाना, बंद पड़े हैंडपंप व खराब बोरिंग की मरम्मत, बखड़उर बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में नया बोरिंग तथा जल समस्या की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई शामिल है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 15 दिन के भीतर समस्या का समाधान न होने पर वे कमिश्नर कार्यालय तक पैदल मार्च कर भूख हड़ताल करेंगे। कार्यक्रम में मुन्नी लाल चेरो, सुरेंद्र यादव, मनीष, श्यामा, लालती सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment