ब्यूरो कार्यालय सोनभद्र

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आया है जहां मास्टर ने गरीब आदिवासी महिलाओं के साथ ऐसा अमानवीय हरकत कि जिसने इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिया है इस मामले का एक वीडियो भी सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने पर लोग स्टेशन मास्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है बताते चलें कि यह घटना धनबाद रेलवे मंडल के अधीन सोनभद्र के विंढमगंज स्टेशन की बताई जा रही है।

जहां स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर प्लेटफॉर्म पर अस्थायी तौर पर ठहरी हुई आदिवासी महिलाओं पर अचानक भड़क गए यह आदिवासी महिलाएं रोजगार की तलाश में आई थीं और प्लेटफॉर्म के किनारे अस्थायी जगह बनाकर रह रही थीं लोगों ने बताया की स्टेशन मास्टर गंदगी को लेकर भड़क गये और गाली देते हुए डंडे से मारने लगे।

इस मामले में लोगों का कहना हे कि स्टेशन मास्टर ने न केवल पद के दुरुपयोग किया, बल्कि मानवाधिकारों का भी उल्लंघन किया है. यह घटना प्रशासन और व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है. लोग दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।











