लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

वाराणसी में NACP को लेकर जिला स्वास्थ्य अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विकास दत्त मिश्रा/वाराणसी

HIV/AIDS की रोकथाम, जांच, उपचार एवं देखभाल सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर

वाराणसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी डॉ. एनपी सिंह के सहयोग एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO), उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी (UPSACS) तथा पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PHFI) के सहयोग एवं समन्वय से राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए ओरिएंटेशन-सह-सेंसिटाइजेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिला स्तर पर राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के प्रति समझ को मजबूत करना तथा एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जांच, उपचार एवं देखभाल से संबंधित सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देना रहा। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को NACP की संरचना, एचआईवी की वर्तमान स्थिति, संक्रमण की रोकथाम, एचआईवी जांच एवं परामर्श, एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी (ART) सेवाओं, यौन संचारित एवं प्रजनन तंत्र संक्रमण (STI/RTI) के प्रबंधन, EVTHS तथा उच्च जोखिम वाले समूहों (HRGs) से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने और संबंधित कार्यक्रमों के बेहतर संचालन पर चर्चा की गई।

इस कार्यशाला में जनपद के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC), शहरी स्वास्थ्य केंद्रों (Urban Health Centres) के SMO, DH एवं DWH तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सा अधिकारियों (MO) ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में जिला क्षय रोग अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी एचआईवी एड्स, नोएडा अधिकारी दिशा वाराणसी मंडल डॉ. पीयूष राय, डॉ. निधि टंडन (MT), दीपक तिवारी (CBE), अवंतिका बाजपेयी (CBO) सहित दिशा क्लस्टर वाराणसी के मंडल कार्यक्रम प्रबंधक मनीष कुमार सिंह, क्लीनिकल सर्विस ऑफिसर श्रीमती पूनम गुप्ता तथा डाटा मॉनिटरिंग एंड डॉक्यूमेंटेशन ऑफिसर चेतन कुमार श्रीवास्तव ने रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यशाला के माध्यम से जिला स्तर पर एचआईवी/एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की समझ विकसित करने, स्वास्थ्य अधिकारियों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा रोकथाम, जांच, उपचार और देखभाल से जुड़ी सेवाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment