लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, जांघ शरीर से हुआ अलग

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

संजय चेतन/चोपन

• दर्दनाक हादसे से मचा हड़कंप, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर

ओबरा(सोनभद्र)। रविवार को ओबरा क्षेत्र के बिल्ली गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब आत्माराम आईटीआई कॉलेज के सामने रेलवे लाइन के पास एक युवक अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में युवक बबलू भारती (पुत्र रामबली), निवासी बिल्ली गांव, गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक रेलवे लाइन की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि युवक की जांघ शरीर से अलग हो गई, जबकि वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर तड़पता रहा।

युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। दर्दनाक मंजर देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रशासन को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए रॉबर्ट्सगंज स्थित सरकारी अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक रेलवे लाइन तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और दुर्घटना कैसे हुई, इसको लेकर प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment