
अनपरा। नगर पंचायत अनपरा के वार्ड नंबर-14 मालवीय नगर के कहुआ नाला स्थित पाइप लाइन रोड क्षेत्र में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दुर्गा पूजा महोत्सव को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया। समिति में रंजना देवी को अध्यक्ष पत्नी बजरंगी चौहान को मुख्य प्रधान, गोपाल गुप्ता को महासचिव, लालता यादव को कोषाध्यक्ष तथा रग्घू यादव को उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा आशा देवी, आरती देवी, उर्मिला देवी एवं लजवंती देवी सहित अन्य सदस्यों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव को आपसी सहयोग, सौहार्द और भाईचारे के साथ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। समिति द्वारा पूजा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आगामी दिनों में आवश्यक रूपरेखा तैयार की जाएगी।












