लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: बड़ेर में दुपट्टे के सहारे युक्ति ने लगायी फांसी, गयी जान

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

म्योरपुर/ राजाराम

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बलियरी में एक युक्ति ने घर के बड़ेर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । जानकारी के अनुसार सुलेखा पुत्री स्वर्गीय रमेश 18 वर्ष सुबह में बाजार किसी काम से गई थी और उसकी मां अपने ननद के यहां रानीताली गई हुई थी घर में बगल का लड़का सुलेखा के भाई को देखने कमरे में गया तो सुलेखा फंदे के सहारे झूल रही थी तब वह देखकर दंग हो गया। और वह शोर मचाने लगा जहां आसपास अगल-बगल के लोग इकट्ठे हो गए और तत्काल उमेश कुमार ग्राम प्रधान ने पुलिस को फोन से सूचना दिया।

बता दे की सुलेखा के पिता की मृत्यु पिछले वर्ष होली में फांसी लगाकर ही मौत हुई थी ग्रामीणों के अनुसार सुलेखा की फांसी लगाने के बाद उसकी मोबाइल पर अज्ञात नंबर बार-बार कॉल आने की भी चर्चा ग्रामीणों के बीच है जिसे लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं इस संबंध में थाना अध्यक्ष राम दरसराम ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा की युक्ति ने किन परिस्थिति में फांसी लगाई है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment