लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

वाराणसी-: के.जे. एजुकेशनल ग्रुप बाबतपुर में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विकास दत्त मिश्रा/वारासी

बाबतपुर(वाराणसी)। के.जे. एजुकेशनल ग्रुप के अंतर्गत संचालित संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य एवं भावनात्मक फेयरवेल पार्टी (विदाई समारोह) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में के.जे. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं सन्मुख कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डिप्लोमा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के.जे. एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप सिंह सर एवं वाईस चेयरमैन डॉ. वाई.के. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। चेयरमैन द्वय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विदाई एक नई शुरुआत का संकेत है, जहां से वे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए के.जे. कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश द्विवेदी ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कॉलेज में अर्जित ज्ञान, अनुशासन और अनुभव उनके करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा उन्हें जीवन में सफलता की ओर अग्रसर करेंगे।


वहीं सन्मुख कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. सचिन अग्रहरी ने विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि संस्थान में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रगति करते रहने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान के.जे. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं सन्मुख कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें गीत, नृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियां शामिल रहीं। साथ ही, विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कॉलेज जीवन की यादों को ताजा किया, जिससे वातावरण भावुक एवं आनंदमय हो गया।


कार्यक्रम के अंत में के.जे. एजुकेशनल ग्रुप के समस्त फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इस सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस विदाई समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश मिला कि जीवन में आगे बढ़ते हुए अपने मूल्यों, ज्ञान और सकारात्मक सोच को सदैव बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम उत्साह, उमंग और सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment