लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: पिपरी के अजीत गुप्ता बने नगर अध्यक्ष तो ओमप्रकाश दुबे बने नगर महामंत्री

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय


रेणुकूट सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा के अध्यक्षता मे उनके आवास पर की गई इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री के निर्देश पर पदाधिकारीयों की सर्वसम्मति से पिपरी सोनभद्र से अजीत गुप्ता को नगर अध्यक्ष, ओमप्रकाश दुबे महामंत्री एवं राजकुमार विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नगर अध्यक्ष अजीत गुप्ता ने बताया कि जिस विश्वास के साथ मुझे अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया है उस पद पूरी निष्ठा एवं विश्वास के साथ व्यापारी हित के लिए संघर्ष करता रहूंगा एवं संगठन के मापदंडों पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा इतना ही नहीं संगठन में पूरी लगन और मेहनत के साथ कार्य कर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करूंगा उत्साह से कवरेज श्री गुप्ता ने कहा कि किसी भी व्यापारी के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा साथ ही किसी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा नगर महामंत्री ओमप्रकाश दुबे ने कहा कि हमारा संगठन सदैव व्यापारियों के साथ है उन्होंने विश्वास जताया की नई कार्यकारिणी व्यापार एवं व्यापारियों के हित के लिए सदैव तत्पर रहेगी उन्होंने कहा कि व्यापारी ही समाज और देश को आर्थिक प्रगति के मार्ग पर ले जाते हैं और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करते हैं नगर कोषाध्यक्ष ने कहा कि सरकार भी व्यापारीयों के हित की रक्षा के लिए कृत संकल्पित है सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए सरकार कृत संकल्पित है उन्होंने कहा कि व्यवसाय के सामाजिक उत्तरदायित्व का अर्थ उन नीतियों का अनुसरण करना अथवा उन कार्यों को करना जो समाज के लक्ष्य एवं मूल्यों की दृष्टि से वास्तविक अर्थ में सामाजिक दायित्व के अंगीकरण से तात्पर्य है कि समाज की आकांक्षाओं को समझना एवं मान्यता देना इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने सभी मनोनीत पदाधिकायो को शुभकामना दी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment