लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र में मॉर्निंग कोर्ट खत्म, अब चलेगी नियमित कोर्ट

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

सोनभद्र। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन के आदेशानुसार सोनभद्र जिले में दो माह से चल रही मॉर्निंग कोर्ट सोमवार से खत्म हो गई। अब मंगलवार से नियमित कोर्ट सुबह 10 बजे से चलेगी। बता दें कि सोनभद्र जिले की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखकर इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन के आदेशानुसार मई और जून माह तक मॉर्निंग कोर्ट प्रातः 6 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चल रही थी। अब मंगलवार यानि एक जुलाई से पुनः पहले की तरह नियमित कोर्ट सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। जिसकी वजह से एकबार फिर से समय बदलने पर न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, मुंशियों, वादकारियों आदि को अपने खान-पान से लेकर हर कार्यो में बदलाव करना पड़ेगा। जिससे एकबार फिर से कुछ दिनों के लिए व्यतिक्रम रहेगा, बाद में अर्जेस्ट हो जाएगा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment