लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: म्योरपुर में बड़े अकीदत के साथ निकाला गया गया मुहर्रम का जुलूस

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

राजाराम/म्योरपुर

सोनभद्र। म्योरपुर में मोहर्रम पूरी शिद्दत एवं अकीदत के साथ मनाया गया। फिज़ा में हर तरफ या हुसैन – या अली की सदाए गुंजायमान रही। मुहर्रम की दस तारीख यानी बुधवार को मुस्लिम बंधुओं ने कर्बला की जंग में शहीद इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। वही चंद्रभान नगर की ताजिया और म्योरपुर की ताजिया को मुकर्रर जगह पर मिलान कराया गया साथ ही साथ या हुसैन – या अली की सदाए गूंजती रही वही जुलूस चंद्रभान नगर से होती हुई।

म्योरपुर कस्बा चौराहा पर युवाओं ने दिखाया करतब

म्योरपुर क़स्बा चौराहा पर युवाओं ने हैरतअंगेज करतब भी दिखाया घंटो प्रदर्शन के बाद लीलासी मोड से सरकारी हॉस्पिटल होते कर्बला पहुंच दफ़न की गई सुरक्षा के मद्देनज़र म्योरपुर पुलिस मुस्तैद रही.म्योरपुर जामा मस्जिद के सादर मो0 अयूब अहमद, नजीर हुसैन, रफीक अहमद, टावर अब्बास, सलमान अली, अहमद राजा, लड्डू भाई, मोo मोसीम, वकील अहमद, बेलाल अहम,मो0 सूफ़ी, मो0 फैज़, छोटन भाई, तमाम लोगो मौजूद रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment