म्योरपुर/ राजाराम
सोनभद्र म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैराही गांव के एक युवक ने अपने ही पिता की हत्या कर दी जिससे म्योरपुर पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया बताते चले की गुरुवार शाम को आरोपी रामजतन गोड़ 28 वर्ष ने अपने पिता पर ही जादू टोना लगाने का आरोप लगाकर लकड़ी के कुंडे से पिता के सिर पर वार कर दिया था जिससे पिता राजमन 65 वर्ष की मृत्यु हो गई थी वही म्योरपुर पुलिस ने रामजतन गोड़ 28 वर्षीय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कमल नयन दुबे ने बताया कि आरोपी से मेरे व मेरे पिता के बीच जादू टोना की बात को लेकर विवाद हो गया था और मेरी पत्नी को बच्चे नहीं हो रहे थे जिसको लेकर मैं काफी परेशान था मेरी पत्नी को बच्चे नहीं हो रहे थे इसी बात को लेकर मैं बहुत परेशान था और इस बात को लेकर मेरे पिताजी बार-बार ताना देते थे उन्होंने मेरी पत्नी के ऊपर भूत प्रेत करवा दिया था।
पत्नी ने बताया मामला
जिससे मेरी पत्नी को लड़का पैदा नहीं हो रहा था इसी बात को लेकर हम लोगों में विवाद होता रहता था इसके पूर्व में भी मेरे पिता ने मेरे पत्नी को मारकर हाथ तोड़ दिया था कल पूरी से मेरे पिता ने मुझे जादू टोने की बात लेकर मुझे विवाद हुआ तब मैंने लकड़ी के कुंडे से पिताजी के सिर पर वार कर दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई और मैं झाड़ी में कुंडे को फेंक कर भाग गया था 65 वर्षीय पिताजी राजमन हमें हमेशा ताना देते थे। अभियुक्त की निशानदेही पर लकड़ी के कुंडे बरामद करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।











