राजाराम म्योरपुर
सोनभद्र। स्थानिय म्योरपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर म्योरपुर के पतेरीटोला में रविवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टकरा गयी।हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों ने किया रेफर
बताएं दूं कि चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर हालत देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
रफ़्तार बना मौत का कारण
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक काफी तेज रफ्तार में थी और बाइक सवारों ने हेलमेट भी नहीं लगाया था।मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जितेंद्र यादव (30) पुत्र लालजी यादव व सिकंदर गोड़ (32) पुत्र शिवप्रसाद गोड़ निवासी पिंडारी थाना बीजपुर बाइक से म्योरपुर की तरफ आ रहे थे। दोनों म्योरपुर के पतेरीटोला के पास पहुंचे ही थे कि बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जा टकराई।हादसे में सिकंदर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक जितेन्द्र को पुलिस व एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक डा० पल्लवी सिन्हा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।











