लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: सदर विधायक ने सफाई के साथ बोरी टांग प्लास्टिक एकत्रीकरण के लिए दिलाई शपथ

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

सोनभद्र। जनपद में 1 जुलाई से सभी स्कूल खुल रहे हैं बच्चों को पढ़ाई के लिए स्वच्छ कैंपस दिया जाना सरकार की जिम्मेदारी है और बच्चों के स्वागत के लिए सोमवार को जनपद में सदर विधायक भूपेश चौबे, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी एवं जिला पंचायत अधिकारी नमिता शरण के नेतृत्व में सभी ग्राम पंचायत के स्कूलों में सफाई अभियान तथा स्कूलों को प्लास्टिक मुक्त बनाए जाने के लिए आज अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत लसड़ा में सदर विधायक भूपेश चौबे ने सफाई करते हुए स्कूलों में लगे झाले एवं गंदगी को साफ किया तथा बिखरे हुए कचरा एवं प्लास्टिक को इकट्ठा कर स्कूल में कल बच्चों के स्वागत के लिए एक स्वच्छ स्कूल का देने संदेश दिया। माननीय विधायक ने स्कूलों में एमडीएम से निकलने वाले प्लास्टिक जैसे तेल नमक तथा अन्य जो भी प्लास्टिक आता है एवं बच्चों के द्वारा टॉफी एवं बिस्किट खाकर जो रैपर फेंक दिया जाता है उसको एकत्रीकरण के लिए सभी अध्यापकों का आह्वान किया कि अपने स्कूलों में एक बोरी टांगे एवं प्रतिदिन बच्चों के व्यवहार के रूप में सम्मिलित कराए जिससे स्कूल में प्लास्टिक प्रबंधन की दिशा में बेहतर काम हो सके क्योंकि कल यही बच्चे बड़े होकर भारत का भविष्य बनेंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने एवं प्लास्टिक प्रबंधन के लिए अपने घर पर एक बोरी लगाने का शपथ भी सभी गांव के लोग को विधायक जी द्वारा दिलाया गया। माननीय विधायक जी ने स्कूल प्रांगण में पेड़ लगाकर यह संदेश दिया कि हमें इस धरती से प्लास्टिक कचरा को हटाने के साथ ही पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा करनी है। ग्राम पंचायत ऊंचडीह में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने पुस्तकालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। गांव में चलाई जा जा रहे 2 किलो प्लास्टिक लाओ एक सेनेटरी पैड मुफ्त में ले जाओ के तहत 7 किशोरिया एवं 9 महिलाओं ने 2 किलो प्लास्टिक जमा किया जिसे मुख्य विकास अधिकारी ने उनका हौसला बढ़ाते हुए उनको एक-एक सेनेटरी पैड प्रदान किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों और महिलाओं का आह्वान किया कि अपने घर के आसपास के प्लास्टिक इकट्ठा कर आर आर सी पर पहुंचा दें या प्रधान जी को सूचित करें जिससे पॉलिटिक का सही निस्तारण किया जा सके। पर्यावरण को साफ रखने तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें पेड़ भी लगाया जाना अत्यंत आवश्यक है इसलिए सभी लोग अपने घर के आसपास पौधा जरूर लगाए। जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने सलखन प्राथमिक विद्यालय पर साफ सफाई एवं पौधारोपण का अभियान चलाया ही सलखन बाजार में प्लास्टिक इकट्ठा कर लोगों को यह संदेश दिया कि प्लास्टिक अगर मेरे द्वारा फैलाई जा रही है तो इसके प्रबंधन करने की भी जिम्मेदारी हमारी है जब हम प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे हैं इसको बाहर फेंकने के बजाय उसको गोरी में एकत्रित कर आरआरसी केंद्र पर निस्तारण के लिए भेज दें। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि आज जनपद के 621 ग्राम पंचायतों के स्कूलों पर कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment