सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय
सोनभद्र। कांवड़ यात्रा और श्रावण मेला की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा गुप्तकाशी शिवद्वार पहुंचे। कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस मछली की दुकानें न खाेलने की जानकारी दी।

डीएम-एसपी ने लिया जायजा, खराब सड़कों को बनाने का निर्देश
मंदिर परिसर और आस पास घूमकर निरीक्षण किया। मंदिर प्रबंधन समिति व पुजारियों से मिलकर जानकारी ली। शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की। पीडब्ल्यूडी को कांवड़ यात्रा के मार्ग पर खराब सड़क की पैचिंग कराने, जरूरी स्थानों पर 5 जगहों पर बैरिकेडिंग कराने, कांवड़ स्टैंड बनाने, प्राथमिक विद्यालय व किला में वॉटर प्रूफ यात्री प्रवास स्थल बनाने के निर्देश दिए।












