लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: 300 पौधे लगाकर मनाया गया जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Updated on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय


सोनभद्र। जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वीं जयंती के अवसर पर चल रहे एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत विंढ़मगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने 300 पौधे लगाकर उन्हें याद किया। कार्यक्रम का प्रारंभ इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कार्य समिति सदस्य चांद प्रकाश जैन ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, महान शिक्षाविद एक देश में दो विधान,दो निशान दो प्रधान के प्रबल विरोधी जम्मू कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने के लिए अपना बलिदान देने वाले जनसंघ के संस्थापक डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी जयंती के अवसर पर उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम में उपस्थित मंडल प्रभारी राज वर्मा ने कहा डॉ मुखर्जी की विद्वता और ज्ञान संपदा का लोहा उनके राजनीतिक विरोधी भी मानते थे। उन्होंने राष्ट्रहित में सत्ता सुख को त्याग कर लंबे संघर्ष का जटिल मार्ग चुना। उन्होने आजाद भारत मे देश की एकता अखंडता एवं संप्रभुता के लिए अपने प्राणों की आहुति देदी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने की

विंढ़मगंज के सलैयाडीह ग्राम पंचायत क्षेत्र में 300 पौधों का हुआ पौधारोपण

कार्यक्रम के उपरांत विंढ़मगंज के सलैयाडीह ग्राम पंचायत क्षेत्र में 300 पौधों का पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा के लिए संकल्प लिया गया। इस मौके पर मनोज मिश्रा, राकेश केसरी, विनोद गोंड, विष्णु गुप्ता, संजय गुप्ता, पंकज गोस्वामी, राकेश गुप्ता, उपेंद्र श्रीवास्तव, कृष्णानंद तिवारी, रूपा गुप्ता, मनीष मद्धेशिया एवं अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment